आज मीडिया पर हर जगह राजीव गाँधी का नाम छाया हुआ है हर अखबार हर न्यूज़
चैनल पर राजीव गाँधी का ही नाम है हर चैनल पर दिखाया जा रहा है आज के भारत
का सपना राजीव गाँधी ने देखा था आज जो भारत है उसका सपना राजीव गाँधी ने देखा था
क्या यही सपना था राजीव गाँधी का क्या यही भारत बनाना चाहते थे राजीव गाँधी ………
1 : जहाँ हर रोज धर्म और जात के नाम पर कत्लेआम होते है
2 : जहाँ करोडो अरबों रुपयों के घोटाले होना आम बात हो गई है
3:जहाँ अमीर और गरीब सिर्फ 34 रूपए से बन जाते है
4: जहाँ हर बार नए टैक्स लगाये जाते है आम जनता की गाढ़ी कमी को टैक्स में हे लूट लिया जाता है और उनको सब्सिडी देने के नाम पर सरकार की जान निकल जाती है
5: जहाँ आम आदमी की तनख्वाह वही है पर महंगाई दिन दोगुनी रात चोगुनी हो रही है
6: जहाँ भ्रूण हत्या जैसा जघन्य अपराध करने वाले डॉक्टर खुले आम ये सब काम करते है
7: जहाँ कानून ऐसे नेताओं की जेब में है जो पैसे के लिए अंधे है
8: जहाँ आम आदमी नौकर बन के रह गया है और जिनको जनता का नौकर बनाया गया है और सर पर नाच रहे है
9: जहाँ शराब का ठेक्का हर जगह है हर दूकान शराब से भरी हुई है परन्तु राशन की दुकान खाली पड़ी है
10: जहाँ आय दिन महिलाओं के साथ बलात्कार होता रहता है जहाँ छोटे बच्चों को भी हवस का शिकार बनाया जाता है
11: जहाँ महिलाओं, बच्चों, आम जनता और बुजुर्ग लोगों की सुरक्षा के दावे रोज फेल होते है और मरहम के नाम पर खाना पूर्ती की जाती है
12: जहाँ कसाब जैसे आतंकवादी को पनाह दी जाती है उसको खिलाया जाता है उसको सुरक्षा दी जाती है और आम आदमी आतंकवादी हमलों की भेंट चढ़ जाता है
13: जहाँ संसद में 160 से भी ज्यादा सांसद गुंडे चोर बलात्कारी हत्यारे है जिनके ऊपर संगीन आरोप लगे हुए है और वो इस देश को चला रहे है
14: जहाँ न्याय और न्यायलय उनकी जेब में हैं जिनकी जेब पैसा है और गरीब और आम आदमी पूरी ज़िन्दगी न्याय की आशा में बिता देता है
15: आज भारत दोबारा गुलाम बनने की स्तिथि में है हर जहाँ लूट मार है
क्या यही सपना देखा था राजीव गाँधी ने अगर यही देखा था तो ये सपना सपना ही रह जाये
ये कांग्रेस दोबारा सत्ता में कभी न आ पाये और कोई तो ऐसा आये जो इस देश का उद्धार कर सके
आज के समय में हमे गाँधी की नही भगत सिंह और चन्द्र शेखर आज़ाद जैसे युवाओं की ज़रूरत है इस देश को नेताओं की ज़रूरत नही